


गोरखपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर पूर्ण हो रही।। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जागरण पत्रिका ध्येय मार्ग के 100 वर्ष की यात्रा पर आधारित विशेषांक राष्ट्र साधना के सौ वर्ष पुस्तिका का विमोचन 27 सितम्बर 2025 को योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध व्यवसायी गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्र प्रकाश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र गोरखपुर करेगा। उक्त विशेषांक के संपादक प्रो. सदानंद गुप्त है। विमोचन कार्यक्रम के तैयारी हेतु एक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर महिला पी जी कॉलेज में प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल और प्रांत प्रचारक रमेश के गरिमामई उपस्थिति में की गई और कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थितजन को मार्गदर्शित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने विमोचन के सभी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उचित मार्गदर्शन दिया।।
प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संघ के विचार प्रवाह और समाज जागरण हेतु ध्येय मार्ग पुस्तिका का प्रकाशन किया जाता है। इस बार प्रकाशित हो रहे राष्ट्र साधना के सौ वर्ष विशेषांक में सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में संघ के 100 की यात्रा व कार्यों का वर्णन होगा। 27 सितम्बर अंग्रेजी दिनांक के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 27 सितम्बर 1925 विजयादशमी को संघ प्रारंभ हुआ था।
प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित विशेषांक के विमोचन कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठनों के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध बंधु भगिनी को आमंत्रित किया जाएगा। समाज से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हो। इस कार्यक्रम में समाज में संघ की भूमिका पर चर्चा होगी।
उक्त बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील,विभाग प्रचारक अजय नारायण,विभाग कार्यवाह संजय,विश्व संवाद केंद्र के प्रभारी ओम नारायण,विश्व संवाद केंद्र के सह सचिव डॉ चंद्रमणि,सदस्य डॉ शैल पांडेय,स्मृति मल्ल,रश्मि श्रीवास्तव,रामनाथ गुप्ता,विभाग प्रचार प्रमुख राजेश,पुनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।।
उक्त जानकारी विश्व संवाद केंद्र गोरखपुर के सचिव डॉ उमेश सिंह और सह सचिव डॉ चंद्रमणि ने संयुक्त रूप से दी।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय
