HEADLINES

हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करते हुए

नई दिल्ली, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

प्रो. घोष ने 21 जुलाई को हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की है। मुलाकात के दौरान उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी साथ रहीं।

प्रो. घोष ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के साथ हरियाणा की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से सामाजिक कल्याण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया और प्रदेश की प्रगति के लिए मूल्यवान सुझाव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि वे राष्ट्रपति के मार्गदर्शन से बहुत प्रभावित हुए हैं।

———-

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Most Popular

To Top