HEADLINES

अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों के पहले जत्थे के घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

श्रीनगर, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस जत्थे में 5,892 यात्री हैं, जिन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के काफिले का कुलगाम, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में नवयुग सुरंग के जरिए घाटी पहुंचे, जहां उनका स्वागत दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक और कुलगाम के उपायुक्त ने किया। भाजपा नेता रवींद्र रैना ने यात्रियों का माला, फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयां और फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया। यह काफिले अलग-अलग बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जहां से वह गुरुवार सुबह 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे। आधार शिविरों की ओर जाते समय पहलगाम के नुनवान बेस कैंप और शहर के नौगाम इलाके में भी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

श्री अमरनाथ गुफा की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा गुरुवार को अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से घाटी से शुरू होगी। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।———————-

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top