
अयोध्या, 20 जून (Udaipur Kiran) । राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने की तरफ है। राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में पूरा हो जाएगा।
चंपत राय ने शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। मंदिर परिषर में लगभग 20 प्रतिशत बाकी निर्माण कार्य चल रहा है। अक्टूबर में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मंदिर परिसर में फिनिशिंग वर्क चल रहा है। फिनिशिंग होने के बाद मशीनों को ऊपर से नीचे लाया जाएगा। उसके पश्चात राम मंदिर में सफाई अभियान शुरू होगा। राम मंदिर के परिसर में सुरक्षा की दीवाल को बनाने में 1 वर्ष लगेंगे। राम मंदिर परिसर में चार द्वार का निर्माण होना है। तीन द्वार का लगभग निर्माण पूरा हो रहा है। तीनों द्वार पूरा होने के बाद चौथे द्वार का निर्माण कार्य शुरू होगा। राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यालय, सभागार और विश्रामालय बनाया जा रहा है। राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यालय सभागार और विश्रामलय 2026 तक बनकर तैयार होंगे।
राम मंदिर का संपूर्ण कार्य अक्टूबर 2025 में पूरा हो जाएगा। राम मंदिर परिसर में ही रामलला के लिए भोग प्रसाद बनाया जाएगा। जो सीता रसोई में बनेगा। भोग प्रसाद सीता रसोई में मां अन्नपूर्णा के मंदिर की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सीता रसोई बेसमेंट में बनाई जाएगी। सीता रसोई में अक्टूबर माह से राम लला के भोग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले राम मंदिर परिसर में राम दरबार और राम लला का श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को पत्रकारों को दर्शन कराया और राम नामी, प्रसाद दिया।
—————-
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
