Uttar Pradesh

ऊर्जामंत्री ने बारिश में भींगते हुए लिया बाढ़ का जायजा

बाढ़ का जायजा लेते मंत्री

भदोही, 05 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री और भदाेही जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को बारिश में भींगते हुए जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें का अवलाेकन किया और अधिकारियाें काे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।। इस दाैरान उन्हाेंने बाढ़ पीड़िताें काे आश्वस्त किया है कि सरकार उनके साथ है

ऊर्जामंत्री ने मंगलवार काे भदोही में बाढ़ पीड़ित हरिरामपुर और दूसरे गांवों का दौरा किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे के साथ जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी थे। उन्हाेंने ऊर्जामंत्री काे बाढ़ से प्रभावित गांवों के बारे में जानकारी दी।

जिस समय ऊर्जामंत्री बाढ़ का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान अचानक बारिश होने लगी, जिसकी वजह से वे भींग गए। इस दौरान वे भींगते हुए बाढ़ की जानकारी लेते दिखे, जबकि उनके साथ नेता और डीएम-एसपी भी भींगते रहे।

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Most Popular

To Top