Uttrakhand

जिला पंचायत अध्यक्ष में पुरूषों की उम्मीदों को लगा झटका

फाइल फोटो

पौड़ी गढ़वाल, 2 अगस्त (Udaipur Kiran News) । जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की अनंतिम आरक्षण जारी हो गया है। इस बार पौड़ी जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित की गई। जिससे अध्यक्ष पद पर तैयारी कर रहे पुरूष जिला पंचायत सदस्यों की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि आरक्षण पर 4 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई है।

पौड़ी जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस से कई पुरूष दावेदार माने जा रहे थे लेकिन अध्यक्ष पद महिला होने के बाद कई पुरूष जिला पंचायत सदस्यों की उम्मीद टूट गई है। वहीं, अब जिला पंचायत अध्यक्ष का महिला होने पर कांग्रेस व भाजपा से कई नाम सामने आने लगे है।

भाजपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला, रजनी रावत, वंदना रौथाण, प्रर्मिला देवी, मुन्नी ध्यानी का नाम सामने आ रहा है। वहीं, कांग्रेस से पूनम कैंतुरा, सीमा चमोली, दीपिका इष्टवाल, कविता डबराल के नाम की चर्चा चल रही है।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top