RAJASTHAN

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की दिशा और उद्देश्य किए साझा

jodhpur

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशांत मिश्रा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

जोधपुर, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जोधपुर शहर के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशांत मिश्रा मंगलवार को जोधपुर पहुंचे और माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाडा में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

उन्होंने जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर एवं दक्षिण के पदाधिकारियों, पार्षदों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और संगठन सृजन अभियान की दिशा और उद्देश्य साझा किए।

उन्होंने बताया कि कि कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी जिला स्तर पर बड़े बदलाव कर रही है, जिसमें नए जिला अध्यक्षों का चयन और संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करना शामिल है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान व दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार सहित कई पदाधिकारी व कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके विचार भी जाने। इसके साथ ही सुशांत मिश्रा ने ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठन को मजबूत करने हेतु सुझाव व योजनाओं पर चर्चा की।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top