HimachalPradesh

अंब में धू-धूकर जली बुराई, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

रावण दहन।

ऊना, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रीराम लीला मैदान अंब में असत्य पर सत्य का प्रतीक विजय दशमी (दशहरा) का त्योहार गुरुवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित दशहरा उत्सव में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग के हवाले किया गया। इससे पहले हजारों की भीड़ के बीच श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। उत्तर प्रदेश के वृन्दावन से राम लीला का मंचन करने आए कलाकारों ने अपनी उम्दा अदाकारी से बाहवाही लुटी।

दशहरा उत्सव में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बतौर मुख्यातिथि व पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी विशेष अतिथि सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। रिमोट कंट्रोल से तीर चलाकर जैसे ही रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का दहन किया पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा।

विधायक बबलू ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है। हमें श्री भगवान राम की शिक्षाओं पर चलना चाहिए नफरत के वातावरण को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। जाति, धर्म से ऊपर उठकर हमें इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / विकास कौंडल

Most Popular

To Top