Haryana

जींद : डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत, बहन घायल

मौके पर मौजूद ग्रामीण।

जींद, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । गांव खोखरी के निकट शुक्रवार दोपहर बाद डंफर की चपेट में आने से छोटी बहन की मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बहने स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

सैक्टर आठ के निकट रह रहे मध्यप्रदेश के रहने वाले नंदकिशोर की 16 वर्षीय बेटी मानसी, उसकी बड़ी बहन 17 वर्षीय नीलम शुक्रवार को गांव खोखरी से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। गांव से निकलते ही जींद-दालमवाला मार्ग पर डंफर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बहनें नीचे गिर गई। डफंर ने मानसी को रौंद डाला। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीलम घायल हो गई। घटना का अंजाम देकर डंफर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका तथा घायल का नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना का अंजाम देकर डंफर चालक फरार है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top