Delhi

देश ने पिछले 11 वर्षों में मजबूत और सशक्त राष्ट्र का स्वरूप लिया : प्रवेश साहिब सिंह

भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली जिला द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुक्रवार को अवलोकन करते मंत्री प्रवेश साहिब सिंह

नई दिल्ली, 20 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को भाजपा-नीत राजग सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की नई दिल्ली जिला इकाई ने किया है।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने एक नए आत्मविश्वास, नए दृष्टिकोण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र का स्वरूप लिया है। मोदी सरकार में गरीबों को छत मिली, महिलाओं को सम्मान, किसानों को मजबूती और युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल मोदी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और बदलाव की कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी 100 दिन पूरे कर लिए हैं और हम दिल्ली की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तेज गति से काम कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top