
मंडी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने मंडी में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के हर बूथ पर इस अभियान में भाग लेकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा संगोष्ठी में मुख्य वक्ता रहे l मंडी जिला भाजपा द्वारा जागृति शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन का विचार देश के सामने रखा था, जो सामान्य जन की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति और उसके सर्वांगीण उत्थान पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कि उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनकी योजनाओं के चलते 2014 से पहले जो गरीबी 22 फीसदी थी, वह घटकर आज 9 फीसदी रह गई है। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के लिए गर्व की बात है कि आज का भारत उपाध्याय के दर्शन और मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनने की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है l
इस संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री पायल बाजे नहीं भी अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि पंडित जी के बताए हुए मार्ग पर राज भाजपा देश की नहीं विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल ने भी विचार रखते हुए कहां की आज भाजपा जहां पर पहुंची है कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहुंची है इस अवसर प्रदेश सचिव भाजपा प्रियंता, वीरेंद्र भट, पाल वर्मा मांचली ठाकुर, करण, अनुपमा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
