Bihar

फारबिसगंज में निकले तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक,भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा शहर

अररिया फोटो:फारबिसगंज में निकला तिरंगा यात्रा

अररिया, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुवार को फारबिसगंज शहर में भाजपा नगर कमिटी की ओर से नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया।जिसमें स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों ने भाग लिया।तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से निकला जो पूरे शहर का भ्रमण किया।मौके पर लिटिल चैंप्स स्कूल के बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकियों के साथ 60 फीट का तिरंगा को शमिल कर देशभक्ति का अनूठा मिसाल स्थापित कर दिया।तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा भारत माता की जय के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।

तिरंगा यात्रा में विधायक माननीय विद्यासागर केशरी, विधानसभा प्रभारी रणजीत मिश्रा,मुख्य पार्षद वीणा देवी,पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,मनोज झा, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, प्रसेनजीत चौधरी, संदीप कुमार,शिवानी सिंह,चंद्रकला राय, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, प्रमोद पासवान, शिवराम शर्मा, आदर्श गोयल,आयुष कुमार कालू, करण सिंह, विपिन जायसवाल, हेमंत रजक,अरुण निराला,आदित्य गुप्ता राजा,अभिनंदन शशि,किशन शर्मा,विपुल सिंह,शुभम राय, सैयद आबिद अली, राजेश्वर साह सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top