
बिजनौर, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) | एक दिन पहले घर से गायब चल रहे युवक का शव आज एक खेत के निकट बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है |
मामला थाना क्षेत्र मण्डावर का है। मृतक की पहचान शेखर उर्फ पप्पू निवासी गांव बाजितपुर थाना मण्डावर के रूप में हुई है| मृतक के चेहरे व सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर भारी वस्तु से प्रहार किए गए हैं|
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। परिवार द्वारा कुछ शक जाहिर किया गया है, जिस पर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र
