
सहरसा, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।
ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान,सहरसा के संस्थापक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी नें बतलाया है,कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्योहार इस वर्ष 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि चूंकि इसी दिन अमावस्या अपराह्नन से ही प्रारम्भ होगी, प्रदोष व्यापनी और निशिथ व्यापनी अमावस्या के कारण दिवाली सोमवार को ही मनाई जायेगी। साथ ही प्रदोष काल में माता काली,भगवान गणेश और माता लक्ष्मी एवं कुबेर महराज का पूजन भी इसी दिन होगा।
दिवाली पर्व के सम्बन्ध में कई पौराणिक कारण बताये गये हैं। इसी दिन भगवान श्री राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे, तब सभी नें प्रभु श्री राम का स्वागत दीप जलाकर किया था,तभी से ये पर्व प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाने लगा। गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जायेगा,भाई दूज एवं भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा 23 अक्टूबर गुरूवार को मनायी जायेगी।
(Udaipur Kiran) / अजय कुमार
