CRIME

चरस मामले में फरार चल रहा आरोपी डेढ़ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, फतेहपुर से गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।

धर्मशाला, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला कांगड़ा के पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने चरस के मामले में वांछित आरोपी को करीब डेढ़ साल के बाद फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक किलो 943 ग्राम चरस के मामले में यह चौथा आरोपी था जो फरार चल रहा था जबकि इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान सुरिन्द्र पाल उर्फ साहिल पुत्र राजपाल निवासी गांव चलवाडा तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा उम्र 25 साल के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि बीते 12 मार्च 2024 को कांगड़ा पुलिस द्वारा तीन आरोपियों सुख राम पुत्र देव चन्द निवासी गांव द्रूण डाकघर रोपा तहसील पधर जिला मण्डी उम्र 46 साल, बिशन दास पुत्र ब्रतु राम निवासी गांव सनवाड डाकघर बठेरी तहसील कोटला जिला मण्डी उम्र 46 साल व शुभकरण पुत्र रवि कुमार निवासी गांव समकेहड डाकघर जौंका रातिताल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा उम्र 24 साल को एक किलो 943.5 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था। जबकि इस मामले में चौथा आरोपी फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांगड़ा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विशेष गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा की गई रणनीतिक कार्रवाई के फलस्वरूप फरार चल रहे आरोपी सुरिन्द्र पाल उर्फ साहिल को उपरोक्त को डेढ़ साल बाद फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही की गई है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि यह गिरफ्तारी कांगड़ा पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि अपराधी कितने भी समय तक फरार रहें, कानून से बच नहीं सकते। उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top