CRIME

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

शादी का झांसा देकर  महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोपित सौरभ कुमार पुलिस गिरफ्त में ।

मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपित सौरभ कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शाम काे पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

बीते दिनों थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराए केस में पीडित महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर अलग रह रही थी। इसी दौरान सिविल लाइंस के हरथला मंडी के सामने रहने वाले सौरभ कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसे अपने किराये के मकान पर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित ने 21 मई को भी उसे विद्यानगर स्थित किराये के मकान में बुला लिया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान आरोपित ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के जरिए आरोपित ने उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मामले में आरोपित सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top