Maharashtra

ठाणे एनसीपी शरद गुट ने पडलकर का पुतला फूंका,

Ncp Sharad burnt effigy of padalamar
NCP Sharad burnt effigy of padalamar

मुंबई ,19 सितंबर ( हि.स.) । ठाणे में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरद चंद्र पवार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में राकांपा नेता जयंत पाटिल पर आपत्तिजनक बयान देने वाले गोपीचंद पडलकर का पुतला फूंका गया।

ठाणे एनसीपी शरद गुट ने आज जारी बयान में कहा कि गुरुवार को भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने राकांपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की बेहद घटिया आलोचना की थी। इसके विरोध में और पडलकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राकांपा-शरद चंद्र पवार पार्टी के ठाणे जिला अध्यक्ष सुहास देसाई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, महिला अध्यक्ष सुजाता घाग, महिला कार्यकारी अध्यक्ष सबिया मेमन के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

आज इस मौके पर ठाणे एनसीपी शरद गुट अध्यक्ष सुहास देसाई ने कहा कि गोपीचंद पडलकर की तुलना मुँह से मल थूकने वाले व्यक्ति से कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने अधिवेशन के दौरान उन्होंने डॉ. जितेंद्र आव्हाड को कार से कुचलने की कोशिश की थी। पडलकर एक विकृत व्यक्ति हैं। और महाराष्ट्र ऐसी विकृति को कभी बर्दाश्त नहीं करता। पडलकर नाम के इस साँप को नीचे गिराने का समय आ गया है। हम पडलकर को खुली चुनौती देते हैं कि वह पुलिस स्टेशन आकर दिखाए, हम उसे भगा देंगे। यह पडलकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक कीड़ा है। आज हमने केवल उसका पुतला जलाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें समझना चाहिए कि आगे क्या करना है।इसी तरह महिला अध्यक्ष सुजाताताई घाग ने पडलकर को कुत्ता बताते हुए कहा, क्या भाजपा के बड़े नेताओं ने इस कुत्ते को छोड़ दिया है? पडलकर इससे पहले भी कई लोगों की आलोचना कर चुके हैं। हालाँकि, अब वह हद से ज़्यादा हो गए हैं। जब पडलकर ठाणे आएंगे, तो हम उन्हें चप्पलों से मारेंगे। इस बीच, प्रदेश प्रवक्ता रचना वैद्य ने कहा कि पडलकर ने सुप्रियाताई सुले और डॉ. जितेंद्र आव्हाड की भी इसी तरह आलोचना की थी।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top