
भागलपुर, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा के इशारे पर न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव समेत परिवारों को फंसाया जा रहा है। एक माह पहले बिहार आकर गृह मंत्री अमित शाह तेजस्वी प्रसाद यादव को धमकी दे रहे थे कि चुनाव लड़ने लायक नहीं रहने देंगे। इसी दिशा में न्यायालय काम कर रही है। जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी भाजपा सत्ता में हैं और तेजस्वी रहेंगे भाजपा से लड़ते रहेंगे। संप्रदायिक – जातिवादी लोगों के खिलाफ लड़ते रहने का जज्बा है। भाजपा राजनीतिक साजिश कर रही है कि तेजस्वी इस बार मुख्यमंत्री नहीं बने, लेकिन बिहार की जनता ने ठाना है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बोखलाहट से भाजपा एवं जदयू का नींद हराम है। भाजपा किसी भी प्रकार से सत्ता में आने चाहती है। दिल्ली में चुनाव के पहले केजरीवाल को जेल भेजा, झारखंड में हेमंत सोरेन को और अब बिहार में लालू परिवार पर भी साजिश रच रही है। जिसकी बिहार की जनता पुरजोर विरोध करेगी। लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहते रेल के माध्यम से देश का विकास किया। बिहार में दर्जनों रेल फैक्ट्रियां लगवाया। मालगाड़ी एवं रेल किराया कम किया।क्षजो रेल घाटे में चल रही थी उसको 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया। रेल का यातायात सुलभ किया। गरीब रथ जैसे सैकड़ों ट्रेन चलाया। विदेश के छात्र लालू प्रसाद यादव से मैनेजमेंट सीखने बिहार आए।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
