CRIME

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या

बांदा, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । सूने घर में घुसे युवक ने किशोरी को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह मेें कपड़ा ठूंस गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद घर पहुंची मां ने बेटी का अर्ध नग्न हालत में शव जमीन पर पड़ा देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डॉक्टरों ने पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया।

जनपद बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसकी मां नजदीक स्थित इंटर कालेज में झाडू पोंछा लगाने गई थी। सुबह करीब 11 बजे जब मां घर पहुंची देखा तो किशोरी कमरे में नही थी। दूसरे कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव अर्ध नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसके गले में दुपटटा कसा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। फांरेसिक टीम ने मुआयना किया।

मृतक की मां ने बताया कि उसकी घर पर अकेली थी। बाबा इलाज करवाने कानपुर गया है। दुष्कर्म के बाद उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। उधर मृतक के भाई ने भी आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

उधर थानाघ्यक्ष देहात कोतवाली सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Most Popular

To Top