
प्रयागराज, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ 17 सितम्बर से होगा। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने मंगलवार काे जानकारी दी कि बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह 7:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं उन्हें माल्यार्पण कर करेंगे। इसके अलावा सुबह बालसन चौराहा के पास स्थित भारद्वाज आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सुबह 8:20 बजे एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन अन्हा ब्लड बैंक जीएचएस स्कूल सिविल लाइंस में लगाया जाएगा।
राजेश केसरवानी ने बताया कि दोपहर 1 बजे दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन एनसीडीसी सांस्कृतिक केंद्र अशोक नगर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग जनों को सम्मानित करते हुए उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगें।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
