श्रीभूमि (असम), 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम में करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि नामकरण को लेकर नागरिक अभिवर्तन के बाद शनिवार काे करीमगंज जिले में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। करीमगंज नाम परिवर्तन विरोधी नागरिक समिति द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही सभी धर्मों के लोगों को सड़कों पर आने के लिए कहा गया था, हालांकि सुबह के समय ऐसा कोई जमावड़ा देखने को नहीं मिला। हालांकि, बंद समर्थक कुछ महिलाएं और पुरुषों को श्रीभूमि पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, बंद आह्वान के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से ही बीएनएस की धारा 163 लागू कर दिया था।
शनिवार काे 12 घंटे के लिए श्रीभूमि बंद का आह्वान वाम दल और कांग्रेस सहित करीमगंज नाम परिवर्तन विरोधी नागरिक समिति ने किया है। नाम परिवर्तन कर श्रीभूमि के खिलाफ वाम दल एवं कांग्रेस ने 6 सितंबर को श्रीभूमि बंद के आह्वान को सफल बनाने के लक्ष्य से कई दिनों से बैठकें कर, माइक के माध्यम से व्यापक प्रचार कर रहे थे।
दूसरी ओर, अधिकांश आम लोग और सत्तारूढ़ दल ने इस बंद का तीव्र विरोध किया है और बंद को निरस्त करने की अपील की थी। शुक्रवार रात इस बंद के संबंध में जिला प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 जारी किया है। श्रीभूमि जिलाधिकारी द्वारा जारी भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अनुसार शनिवार को कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।
उसके अनुसार 6 सितंबर को पूरे जिले में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। आदेश के अनुसार 5 से अधिक लोगों का समूह बनाना, बंद, धरना और सभा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है।———————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
