CRIME

प्रयागराज में दस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक गिरफ्तार

रंगे हाथ घूंस लेते हुए प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आपूर्ति निरीक्षक नन्द किशोर यादव का छाया चित्र

प्रयागराज,14 नवंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र में हण्डिया में आपूर्ति निरीक्षक के पद तैनात नंद किशोर यादव को उत्तर प्रदेश के भ्रष्टाचार निवारण की प्रयागराज टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ दस हजार रूपए का घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। यह जनकारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागर के ट्रैप प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने दी।

गिरफ्तार आरोपित देवरिया जनपद के खोखा राम बढत्रव गांव निवासी नन्द किशोर यादव पुत्र राजवंश यादव प्रयागराज के हण्डिया तहसील में आपूर्ति निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। जिसे शुक्रवार को ट्रैप टीम प्रभारी की पूर्व योजना के मुताबिक घूस के एवज में दस हजार रूपए लेते हुए झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना नम्बर 3 लेबर चौराहे के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झूंसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल