
कोलकाता, 06 अगस्त (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ बनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को उन्होंने एक पोस्ट किया है।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारंभिक दौर के एक प्रसिद्ध नेता एवं राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ बनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं गहरी संवेदना और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 1848 को जन्मे सुरेंद्रनाथ बनर्जी 19वीं सदी के राजनीतिक संगठन नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे। बाद में, वे पार्टी के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें ‘राष्ट्रगुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। एक शिक्षक के रूप में, सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने छात्रों को भारतीय राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित, प्रोत्साहित और उत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
