Uttar Pradesh

विद्यार्थियों ने देखा विकसित भारत बिल्डथान का लाइव प्रसारण

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद में देखा गया विकसित भारत बिल्डथान-2025 का लाइव प्रसारण देखते शिक्षा अधिकारी व स्कूल स्टाफ।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद में देखा गया विकसित भारत बिल्डथान-2025 का लाइव प्रसारण

मुरादाबाद, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज सिविल लाइन में सोमवार को विकसित भारत बिल्डथान 2025 से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रों ने विभिन्न नवाचारों से संबंधित प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री चकित चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजीव ढल, सुशील चंद्र गुप्ता, सुमित कुमार शर्मा, ग्रंथ सिंह, गुलजारी सिंह, डॉ पुनीत कुमार गुप्ता, हेमंत कुमार, राम प्रकाश यादव, राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के बहुतायत छात्र छात्रा भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top