Jammu & Kashmir

तिरंगा रैली निकाल छात्रों ने हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

Students took out a tricolor rally and gave the message of hoisting the tricolor in every house

कठुआ/बसोहली 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हट्ट बसोहली में तिरंगा रैली कर आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हट्ट बसोहली में कार्यवाहक उप प्रधानाचार्य विपन मलपोत्रा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होते हुए गांव की गलियों से निकली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देना था। प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता प्राप्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हर घर तिरंगा अभियान में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र से व्यापक भागीदारी होनी चाहिए। यह एकता देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को दर्शाता है। उप प्रधानाचार्य ने क्षेत्र के सभी युवाओं और नागरिकों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Most Popular

To Top