Jharkhand

एसआर डीएवी की छात्राओं ने मनाया जवानों के साथ रक्षाबंधन

जवानाें काे राखाी बांधती छात्राएं

रांची, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग की छात्राओं ने जैप-एक के अधिकारियों और सिपाहियों को शक्रवार को राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर छात्राओं ने जैप. एक के कमांडेंट सुबोध, इंस्पेक्टर सुनील, प्रधान सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह और अन्य जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर जैप-एक के अधिकारियों एवं जवानों ने छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार भी दिए। त्योहार की खुशी सभी छात्राओं और जवानों के चेहरों पर देखी जा सकती थी।

मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई और बहन के लिए खास होता है। देश के जवान हर हालत में देशवासियों की रक्षा करते हैं! इसलिए उनसे बढ़कर रक्षक भला कौन हो सकता है। उनके साथ यह त्योहार मानना गर्व की बात है। वे हर बहन के गौरव हैं। उनके प्रति हर भारतवासी के हृदय में सम्मान होना चाहिए। उनकी ओर से छात्राओं के प्रति जो सहृदयता प्रदर्शित की गई उससे सभी छात्राएं अभिभूत थीं। प्राचार्य ने भी जैप-एक के अधिकारियों और जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top