Assam

अनावश्यक बातें बंद करें, वर्ना 26 से पहले पद खोना पड़ेगा: गौरव

गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को कड़ी चेतावनी दी है। जुबीन गर्ग की मृत्यु की जांच के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा आईटी सेल के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर गोगोई ने कहा, अनावश्यक और बेवजह की बातें करना बंद करें, नहीं तो आपको 2026 से पहले आपका प्रिय पद खोना पड़ेगा।

गोगोई ने कहा कि जुबीन दा की मृत्यु पर मुख्यमंत्री और भाजपा आईटी सेल की टिप्पणी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित लगती है और अभी भी असमवासियों के मन में गहरा शोक है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, सत्ता खोने के डर ने मानवीयता को ही पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री को जुबीन दा की मृत्यु और सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल से जुड़ी सभी जानकारियां जनता के सामने लानी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनावश्यक और गैरजरूरी बयानबाजी बंद न की गई तो परिणामस्वरूप राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top