HimachalPradesh

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ: दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिले डीए की सौगात

मुनीष गुलेरिया।

मंडी, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने दिवाली से पहले डीए जारी करने को लेकर आवाज बुलंद की है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर व महासचिव मनीष गुलेरिया ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए की सौगात प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि त्योहार सीजन में कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पैंशन बहाल कर कर्मचारी हितैषी होने‌ का उदाहरण पेश किया है और अब डीए की सौगात देकर कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी शहीदी दिवस शुक्रवार को सुंदरनगर के शहीदी चौक में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेशभर से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विद्युत कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस उन वीर कर्मचारियों को समर्पित है जिन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, साहस और निष्ठा पूरे कर्मचारी वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर शिक्षा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, राजस्व, जल शक्ति, वन, ग्रामीण विकास, कृषि, बिजली बोर्ड, परिवहन, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top