
गांधीनगर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारत के स्वतंत्रता पर्व 15 अगस्त 2025 का राज्य स्तरीय उत्सव पोरबंदर में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में पोरबंदर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी मेहसाणा में तथा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं कलेक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ध्वज फहराएंगे।
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं कलेक्टर इन जिलों में ध्वज फहराएंगे :
कैबिनेट मंत्री
1. कनुभाई देसाई नवसारी
2. ऋषिकेशभाई पटेल साबरकाँठा
3. राघवजीभाई पटेल जामनगर
4. बलवंतसिंह राजपूत वलसाड
5. कुँवरजीभाई बावळिया गीर सोमनाथ
6. मुळुभाई बेरा द्वारका
7. डॉ. कुबेरभाई डिंडोर पंचमहाल
8. भानुबेन बाबरिया राजकोट
विधानसभा उपाध्याक्ष
9. जेठाभाई आहिर (भरवाड) महीसागर
राज्य मंत्री
10. हर्ष संघवी गांधीनगर
11. जगदीश विश्वकर्मा मोरबी
12. मुकेशभाई पटेल भरूच
13. भीखूसिंहजी परमार खेडा
14. कुँवरजीभाई हळपति तापी
इसके अतिरिक्त शेष जिलों में सम्बद्ध जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad
