HimachalPradesh

रविवार को सुंदरनगर में होगा प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव

मंडी जिला खो-खो संघ की बैठक के बाद सभी पदाधिकारी।

मंडी, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के चुनाव रविवार को सुंदरनगर स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान में होंगे। राज्य स्तरीय चुनावों के सफल आयोजन को लेकर मंडी जिला खो-खो संघ की बैठक संघ के चेयरमैन रिंकल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने जिला भर से आज सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और राज्य स्तरीय चुनाव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया।

बैठक में राज्य स्तरीय चुनाव के लिए मंडी जिला से प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष का नाम डेलिगेशन के रूप में शामिल किया गया। संघ के उपप्रधान लोकेश शर्मा ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शामिल खेलों में खो-खो को प्राथमिकता देने और खो-खो संघ द्वारा एमएलएसएम कालेज में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में हर वर्ष लड़के व लड़कियों की सब जूनियर व सीनियर खेल प्रतियोगिता करवाने का भी प्रस्ताव रखा।

बैठक में संगठन सचिव प्रेम सिंह ठाकुर ने प्यार चंद सकलानी को मंडी जिला खो-खो संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर प्यार चंद सकलानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, राष्ट्रीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एल आर वर्मा, हितेश राठौर, पितांबर शर्मा, राजेंद्र भंडारी, जय सिंह ठाकुर, जीवन सकलानी, हरनाम सिंह, कर्म चंद ठाकुर, लोकेश शर्मा, चूड़ामणि, मनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पंकज गुलेरिया, प्रेम सिंह ठाकुर व गुलाब सिंह चंदेल मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top