
रांची, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर प्रदेश जदयू ने शोक प्रकट किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि झारखंड ने एक बड़ा नेता खो दिया। शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अगुवा रहे और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई।
शिबू सोरेन के निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है।
वहीं जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड के प्रतीक नायक श्रद्धेय शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति में संघर्षशील युग का अंत हो गया। वे दृढ़प्रतिज्ञ जननेता थे। उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सागर कुमार, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, पिंटू सिंह, संजय सिंह सहित अन्य ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
