
महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म के खिलाफ महिला मोर्चा उठाएगी आवाज
अजमेर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली पर्ची सरकार सिर्फ भजन, भाषण और भ्रमण में ही व्यस्त है। पिछले डेढ़ साल में डबल व ट्रिपल इंजन की सरकार महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म पर अंकुश लगाने में भी नाकाम रही रही है। अन्य विषयों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
सारिका सिंह शनिवार को अजमेर आगमन पर मीडिया से बात कर रही थी। यहा अजमेर कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी बुंदेल को नियुक्त किए जाने पर आयोजित नारी न्याय और पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सारिका सिंह ने महिलाओं पर अत्याचार और प्रदेश की कानून व शांति व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। सारिका सिंह ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। पीड़िताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। स्कूल कॉलेज की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। पर्ची सरकार सोई हुई है। सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों का भजन, भाषण और भ्रमण हो रहा है। कानून व्यवस्था को कैसे नियंत्रण किया जाए यह पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि मीडिया से ही पता चला कि ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी है। अजमेर में ही क्या प्रदेश में मानसून के दिनों में चारों तरफ वाटर लॉकिंग से लेकर सभी तरह की समस्याओं से लोग पीड़ित है। अजमेर में सिर्फ किशनगढ़ में कांग्रेस है, सभी जगह जिले में भाजपा के प्रतिनिधि ही चुने हुए हैं तो फिर किसकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि फिलहान उन्होंने संगठन निर्माण की प्राथमिकता के आधार पर काम करना शुरू किया है। अजमेर में जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी बुंदेल को जिम्मेदारी मिली है। वे अब इस तरह के मुद्दों को उठाएंगे। आने वाले समय में दिखेगा कि महिला कांग्रेस जनता के मुद्दों पर मुखर हो कर सड़कों पर न्याय के लिए आवाज बुलंद करेंगी। अभी भी महिला मोर्चा की पदाधिकारी पीड़िताओं से मिलकर उन्हें राहत देने उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हुए नजर आने लगी है। इस मौके पर अजमेर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी विपक्ष की नेता द्रोपदी कोली सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / संतोष
