
रांची, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती और गठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शुक्रवार को जिलावार ग्राम पंचायत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि जिलों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नियमित रूप से संबंधित ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे और ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन और प्रभावशाली संचालन को जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से काम करेंगे।
जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षकों में बंधु तिकी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, जलेश्वर महतो प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, शहजादा अनवर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-रांची ग्रामीण, लोहरदगा, खूंटी, राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष, गो सेवा आयोग-कोडरमा, चतरा, संजय लाल पासवान अध्यक्ष, आवास बोर्ड-गोड्डा, दुमका, देवघर, जयशंकर पाठक अध्यक्ष, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड-गढ़वा, पलामू और लातेहार, रवीन्द्र सिंह अध्यक्ष, मार्केटिंग बोर्ड- धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह और शमशेर आलम उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग- साहेबगंज, पाकुड़, ज्योति सिंह मथारू, उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग-पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
