West Bengal

राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत का कार्यकाल छह महीने बढ़ा

राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत

कोलकाता, 30 जून (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत आगामी छह महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार को केंद्र सरकार से इस संबंध में स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. पंत का कार्यकाल जून महीने में समाप्त हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उनकी सेवावृद्धि के लिए केंद्र से औपचारिक अनुरोध किया था। केंद्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके अनुसार, डॉ. मनोज पंत अब एक जुलाई से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे।

डॉ. मनोज पंत 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया है, जिनमें वित्त विभाग जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।

राज्य प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यकाल के विस्तार को प्रशासनिक स्थायित्व और नीति-निर्माण की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Most Popular

To Top