लखनऊ, 05 जुलाई (Udaipur Kiran) । वाराणसी में विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी थाना मिर्जामुराद के ग्राम मेंहदीगंज निवासी चन्द्रशेखर बिन्द की पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधि मंडल छह जुलाई रविवार को मिलने जाएगा। यह जानकारी शनिवार को मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारी व नेतागण मृतक युवती के पिता चन्द्रशेखर बिन्द से मिलेंगे और घटना की जानकारी लेंगे। इस दौरान शोकाकुल परिवार से मिलकर घटना के संबंध में पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी के बारे में जानेंगे।
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश बिन्द, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुरारी कश्यप, वरिष्ठ नेता डॉ0 वीरेन्द्र बिंद एवं सेवापुरी विधान सभा अध्यक्ष पखण्डी बिंद शामिल हैं।
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
