Jharkhand

झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश होने और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में 58.3 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इसके अलावा भंडारिया में 43 मिलीमीटर, बड़गड में 42, मनोहरपुर में 34, गुमला जिले के चैनपुर में 33 मिमी और मैथन डीवीसी में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे दैनिक कामकाजी लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.2 डिग्री, बोकारो में 35.2 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top