
रामगढ़, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रामगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर विधायक ममता देवी के चयन के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। रविवार को सबसे पहले पार्टी के जिला प्रवक्ता मुकेश यादव ने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया है।
रामगढ़ कांग्रेस पार्टी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता मुकेश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की। उन्होंने झारखंड प्रदेश कमेटी रांची के मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है इसके झारखंड में भी जिला अध्यक्षों का मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिसमें रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदारों में मैं भी शामिल था। उन्होंने बताया कि अलाकमान के फैसले का मैं स्वागत करता हूं और नव मनोनीत अध्यक्ष ममता देवी को शुभकामना देता हूं। नव मनोनीत अध्यक्ष को संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने में किसी प्रकार का असहजता महसूस ना हो इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
