Haryana

हिसार : हरियाणवी संस्कृति में सावन महीने का विशेष महत्व : सुदेश हिसार

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व कलाकार।

हिसार, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के बैनर तलेे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक के निर्देशानुसार संगठन महासचिव सिंगर सुदेश हिसार के नेतृत्व में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक गांवों के सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी संस्कृति से ओत प्रोत नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव सिंगर सुदेश हिसार ने शनिवार काे कहा कि हरियाणवी संस्कृति में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। महिलाएं घरों में देशी घी के पकवान बनाती हैं तथा टोलियों में हरियाणवी गीतों के साथ हरियाणवी वेशभूषा में झूले का आनंद उठाती हैं, जिनका अंदाज ही निराला होता है। इस अवसर पर फतेहाबाद जिला प्रमुख श्रवण पाबड़ा, हिसार जिला प्रमुख मीना शर्मा, नीलम चौधरी, अनीता चौधरी, रमेश रॉक्सी, राजेश फुलभाटी, मांगेराम, नफे रोहिल्ला, संजय गोरखपुर, मा. पालेराम, देशराज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top