Uttrakhand

मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान जारी

दीपावाली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभागअलर्ट मोड पर

उत्तरकाशी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इसी महीने अक्टूबर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकशी जनपद में दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया है।

बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सख्त निर्देशों पर दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।

अभियान के तहत विभाग की टीम ने दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उत्तरकाशी शहर के मॉल रोड, मेन मार्केट,जोशियाडा बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें जनरल स्टोर ,मिठाई की दुकान आदि सम्मिलित थे। टीम द्वारा कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें एक घी के ,एक छेना मिठाई ,एक काजू कतली और एक सोन पापडी का शामिल है। दीपावली त्योहार को देखते हुए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्विन सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान त्योहार को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा,जिससे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top