Bihar

मछुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया गया विशेष कैंप

कैंप में शामिल लोग

भागलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । परिधि संस्था की ओर से रविवार को कागजी टोला कहलगांव और बटेश्वर स्थान में गंगा मुक्ति आंदोलन और जल श्रमिक संघ के सहयोग से मछुओं के बीच हकदारी कैंप का आयोजन किया गया। मछुओं का स्वागत करते हुए योगेन्द्र सहनी ने कहा कि परिधि मछुओं के बीच लगातार रचनात्मक काम कर रही है। संघर्ष और रचना गांधी जी का सूत्र है। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि सरकार हमारे लिए कई योजनाएं चलाती है।

जानकारी के अभाव में हम लाभ से वंचित रहते हैं या ठगी के शिकार भी होते हैं। आज इस कैंप में हम नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म में रजिस्ट्रेशन करेंगे ताकि मछुओं के लिए मिलनी वाली सुविधा मिल सके। कैंप में कार्यक्रम समन्वयक सार्थक भरत, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार और मनोज कुमार और लाडली राज विशेषज्ञ के तौर पर मौजूद थे। जिन्होंने लैपटॉप से आए हुए मछुओं का रजिस्ट्रेशन किया। रजिस्ट्रेशन कराने की यह प्रक्रिया परिधि पहले से चला रही है, लेकिन आज विशेष कैंप लगाया गया था। आज कैंप में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

रजिस्ट्रेशन में सबसे बड़ी परेशानी आधार कार्ड का मोबाईल से लिंक होना था। सरकार बगैर कोई एक्ट या नियम बनाए सभी को मोबाइल रखना अनिवार्य कर दिया है। किसी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी जरूरी हो जाता है। एक मोबाइल नंबर पर एक ही रजिस्ट्रेशन, मतलब सभी लोग मोबाइल रखें। फुच्चो सहनी ने कहा कि मछुआ कॉपरेटिव का सदस्य भी सभी को बनाना चाहिए। कार्यक्रम में कांति सहनी, विकी सहनी, लुक्खो देवी आदि ने सहयोग किया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top