Uttar Pradesh

सपा ने मेरठ जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी काे हटाया, गुर्जर नेता कर्मवीर गूमी को दी कमान

लखनऊ, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । समाजवादी पार्टी (सपा) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुटबाजी के चलते मेरठ के जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्र जारी किया है। उनकी जगह कर्मवीर सिंह गूमी पार्टी ने नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए मंगलवार को जारी पत्र में बताया कि कर्मवीर सिंह गूमी को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर तत्काल मेरठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। उन्होंने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द ही जिला कमेठी का गठन कर पार्टी आलाकामान को अवगत कराएं।

उल्लेखनीय है कि उप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सपा ने गुटबाजी और अंतर्कलह को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेरठ में अपने बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले जाट समाज से आने वाले मौजूदा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को हटाया गया है और गुर्जर समाज से आने वाले कर्मवीर सिंह गूमी काे जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top