
लखनऊ,11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा)हमेशा से ही लोकतंत्र के विरोध में रही है और आज समाजवादी पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने देश में आपातकाल लागू किया था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने देश में आपातकाल लागू किया आज सपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। एक तरफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण को जेल के सलाखों के पीछे भेजने और उनके साथ उत्पीड़न करने वालों के साथ राजनीतिक गठबंधन बनाते हैं तो दूसरी ओर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का ढाेंग करते हैं। प्रदेश और देश की जनता अच्छे से जानती है कि आपका लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं आप संविधान विरोधी हैं। केवल कानून विरोधी हरकतें करके आपको मीडिया की सुर्खियां बटोरनी है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज जयप्रकाश की जयंती पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मना रही है और इमरजेंसी के दौरान जनसंख्या के सर्वाधिक कार्यकर्ता भाजपा के ही जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए थे। उन्हाेंने कहा कि आपको (सपा) भी यह सोचना चाहिए कि जिस मूवमेंट से आपकी पार्टी निकली है वह लोग भी जेल की सलाखों के पीछे थे लेकिन आज कांग्रेस पार्टी के साथ गलबहियां करते हैं।
————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
