Haryana

सोनीपत:स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से साकार होगा विकसित भारत:अरविंद शर्मा

सोनीपत गन्नौर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन उपस्थित पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य

सोनीपत, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । गन्नौर

में कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भरता देश के लिए

मूल मंत्र सिद्ध होंगे। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह बाजार में स्वदेशी उत्पाद खरीदे

और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे।

रविवार

को डॉ. अरविंद शर्मा गन्नौर के वार्ड 11 स्थित बूथ संख्या 92 पर शिव मंदिर पहुंचे,

जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन

की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण को सुना। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन

को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देने का कार्य करता है, अतः

उन्हें स्वदेशी विचारों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक करना चाहिए।

उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आमजन

का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बढ़ा है। वर्ष 2014 में भारत विश्व

की 11वीं अर्थव्यवस्था था, आज चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शीघ्र ही भारत प्रथम स्थान

प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री ने व्यवस्था को सरल बनाते हुए बिचौलियों और भ्रष्टाचार

को समाप्त करने का कार्य किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग आत्मनिर्भरता

से होकर जाता है। प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों,

कारीगरों और उद्यमियों को स्वदेशी अभियान से जोड़ा है।

इस अवसर

पर कार्यक्रम संयोजक एवं गन्नौर से वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष

अशोक भारद्वाज, विधायक देवेन्द्र कादयान, माईराम कौशिक, आजाद सिंह नेहरा, जिला महामंत्री

नीरज ठरू, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, संजय गौतम, श्रवण

कौशिक, गौरव कामरा, भूषण हसीजा, तरुण देवीदास आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top