Haryana

सोनीपत: भाजपा गोहाना ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

सोनीपत, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी गोहाना इकाई ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

पंडित मोहनलाल कौशिक से विचार-विमर्श के उपरांत नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार

को कर दी है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर

पर सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया

है।

घोषित सूची में जसबीर, प्रसनो देवी, सोनिया सैन, हरकेश, प्रवीण

कश्यप व जगवीर जैन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेंद्र सिंह और जितेन्द्र

को महामंत्री बनाया गया है। सचिव पद पर नरेश देवी, सज्जन कौर, प्रदीप कुमार, कमलेश

सैनी, सोनू और नरेश कौशिक की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में शेर सिंह को

जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कार्यालय सचिव शेर सिंह बेडवाल बनाए गए हैं।

डॉ. धर्मवीर नांदल को प्रवक्ता, जयप्रकाश कासड़ी को आईटी प्रमुख,

संजय शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख, रामहेर राठी को मीडिया प्रमुख और बलराम कौशिक को

मन की बात प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक ने सभी नियुक्त

पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान

किया।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top