Haryana

सोनीपत: भाजपा ने घोषित की नई जिला टीम की जिम्मेदारियां

सोनीपत, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी, सोनीपत ने संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा

में एक अहम कदम उठाते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष अशोक

भारद्वाज ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली से विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पदाधिकारियों

की सूची जारी की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेन्द्र

मदान, मनोज त्यागी, सुरेन्द्र बारोटा, सोनिया मोर, अजय दहिया और अरुण चौहान को सौंपी

गई है। संगठन के प्रमुख संचालन में सहायक के रूप में तरुण देवीदास और नीरज ठरू को महामंत्री

नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर नरेश वर्मा, राजीव खरखौदा, पुष्पा बैरागी, सीमा,

किरण रोहिल्ला, अंजली और किशोर वशिष्ट को दायित्व सौंपा गया है। वित्तीय अनुशासन की

जिम्मेदारी राजेश कुमार कोषाध्यक्ष के रूप में संभालेंगे जबकि कार्यालय प्रबंधन का

कामकाज राजेश शांडिल्य के पास रहेगा।

प्रवक्ता के रूप में त्रिभुवन कौशिक, मीडिया प्रभारी

के रूप में दिनेश अत्री, आईटी प्रमुख गौरव धीमान और सोशल मीडिया प्रमुख हरदीप सिंह

नियुक्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक की जिम्मेदारी

मुकेश बत्रा को दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने आशा जताई है कि नई टीम संगठन को और अधिक

मजबूत बनाएगी।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top