HEADLINES

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sonia Gandhi

नई दिल्ली, 19 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार दिन के बाद आज सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें पेट से संबंधित बीमारी के कारण 15 जून को भर्ती कराया गया था।डिस्चार्ज होने पर सोनिया गांधी को लेने उनके बेटे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे थे। राहुल गांधी का आज जन्मदिन भी है। पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की है।डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को आराम करने की सलाह दी है। सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें पेट में संक्रमण के चलते यहां भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। 78 वर्षीय सोनिया को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया था। सोनिया को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनका एमआरआई किया गया था। ———–

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top