WORLD

श्रीलंका में कुछ मंत्रियों और सांसदों के अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं तार

कोलंबो, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । श्रीलंका में कुछ मंत्रियों और सांसदों के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं। इनमें से कुछ को हाल ही में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज इस बात का खुलासा किया।

दिसानायके ने आज यहां एक कार्यक्रम में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक कार्रवाई का संकल्प भी व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि संदिग्धों के एक समूह की छानबीन से देश के आपराधिक नेटवर्क में इन नेताओं और सांसदों की गहरी संलिप्तता का खुलासा हुआ है। यह समूह देश के 50 प्रतिशत से अधिक मादक पदार्थों के कारोबार और 75 प्रतिशत से अधिक माफिया गतिविधियों के लिए ज़िम्मेदार था।

दिसानायके ने कहा कि उन्होंने हमारे राजनेताओं को विभिन्न तरीकों से नकदी भी प्रदान की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों ने अंडरवर्ल्ड से नियमित रूप से धन भी एकत्र किया जबकि अन्य ने उन्हें हर महीने अपने घरों पर आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, कर वसूली की तरह कुछ सांसद हर महीने धन प्राप्त करने के लिए उनके घर गए। दिसानायके ने चेतावनी दी कि इन समूहों द्वारा बनाया गया नेटवर्क पूरे देश में व्यापक रूप से फैल चुका है।

———–

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Most Popular

To Top