West Bengal

दोस्त की जान बचाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता की मौत

सामाजिक कार्यकर्ता साहिल राई की मौत

मिरिक

, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मिरिक के सामाजिक कार्यकर्ता साहिल राई (22) ने दोस्त की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी। इस घटना से मिरिक में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात मिरिक बाजार निवासी सादिक दर्जी ने मिरिक झील में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साहिल झील में कूद गये। इस घटना में सादिक तो बच गया, लेकिन साहिल झील में डूब गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। रात भर की तलाशी के बाद शाहिल का शव झील से बरामद कर लिया गया।

साहिल मिरिक के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता थे। साहिल को जब भी किसी खतरे की खबर मिलती वे तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे। स्वाभाविक रूप से स्थानीय लोग उनके असामयिक निधन से स्तब्ध हैं।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top