Uttrakhand

नगर पालिका बोर्ड एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच ठनी, कर्मियों ने तालाबंदी कर की नारेबाजी

नगर पालिका बोर्ड के विरुद्ध नारेबाजी करते पालिका कर्मी।

नैनीताल, 27 जून (Udaipur Kiran) । नैनीताल नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों और पालिका बोर्ड के बीच ठन गयी लगती है। शुक्रवार को पालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका की बोर्ड पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि आज तालाबंदी की गयी है। कल से कार्य बहिस्कार करेंगे और आगे सफाई कर्मचारी भी उनके साथ कार्य बहिस्कार में शामिल हो जाएंगे।

आंदोलित पालिका कर्मियों का कहना है कि नयी पालिका बोर्ड को आये 5 माह का समय हो गया है। तभी से पालिका कर्मी बोर्ड को अपनी मांगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नयी बोर्ड ने पालिका हित में कोई कार्य नहीं किया है। आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष केवल डीएसए मैदान को लेकर चिंतित दिखती है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ सभासद पालिकाध्यक्ष को गुमराह कर रहे हैं।

पालिका कर्मियों की बात नहीं सुनी जा रही है। उन्हें नाकारा कहा जा रहा है। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष के द्वारा अधिशासी अधिकारी को भी अपने कक्ष में बुलाकर अभद्रता की गयी। आरोप लगाया कि पालिका बोर्ड के रवैये कोई अधिकारी-कर्मचारी यहां कार्य करने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दास्त नहीं की जाएगी। वहीं पालिकाध्यक्ष ने अभद्रता के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। ईमानदार लोगों के सामने ऐसी समस्याएं आती रहती हैं। पालिका कर्मियों ने उनसे कार्य बहिस्कार को लेकर कोई बात नहीं की है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top