Uttar Pradesh

दादी के साथ नहाने गई छह वर्षीय बालिका यमुना में डूबी

बालिका का फाइल फाेटाे

मथुरा, 09 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत जुगलघाट पर गुरुवार काे दादी के साथ नहाने आई बालिका यमुना में डूब गई। ये देख दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वृंदावन पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। बालिका को ढूंढने के लिए गोताखोर निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

वृंदावन में गुरुवार सुबह यमुना पर दादी के साथ स्नान के लिए गई बालिका जुगलघाट के निकट डूब गई। दादी ने बालिका के आंखों से ओझल होते ही शोर मचाना शुरु कर दिया। घाट पर शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने एकत्र होकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी। यमुना में डूबने वाली बालिका छह वर्षीय दीपांशी है, वह अपनी दादी नेवरी निवासी रतन, वृंदावन के साथ यमुना के जुगलघाट पर गई थी। तभी उसका नहाते समय उसका पैर गहरे में चला गया। इस कारण वह यमुना में डूब गई। समाचार लिखे जाने बालिका के शव को गोताखोर लगातार खोजने में जुटे रहे।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top